धारसीखेड़ा- गाव में स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को गाव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने इसमें भाग लिया, गाव में स्थित पुराने हनुमान मंदिर का हाल ही में ग्रामीणों द्वारा जीर्णोद्धार कराया गया है, पुराने मंदिर के स्थान पर नया और भव्य मंदिर निर्मित होने के बाद इसमें सात दिवसीय मारुति महायज्ञ यज्ञाचार्य दीपेन्द्र अर्जुन दुबे धारसीखेड़ा (उज्जैन) द्वारा यज्ञ कराया गया! इसे लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है, बुधवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल हुए! शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ने अपने हाथों में भी हनुमान ध्वज थाम रखे थे शोभायात्रा प्राचीन स्थित हनुमान मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुयी इसके बाद पूरे गाव में भगवान राम और हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा, इसे लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है, यहा फूलों के साथ ही विघुत झालरों से भी सजाया गया है!
वहीं पूरे गाँव में हनुमान ध्वज की श्रंखला से सजाया गया शोभायात्रा में पूरे गाँव में भ्रमण किया जिसमें श्री हनुमान जी की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया. इस दोरान प्रभु श्रीराम और हनुमान के भक्ति गीतों के बीच उनके जयकारों से पूरा गांव हनुमान भक्ति में डूबा नजर आया शोभायात्रा में गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद मंदिर पहुँचकर समाप्त हुयी. 06 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्रतिमा को मंदिर में विधिवत प्रति स्थापित किया जाएगा
इस अवसर पर यहा भंडारे का भी आयोजन होगा|
रिपोर्टर अविनाश बैरागी