सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर पांच स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे बिहार बोर्ड परीक्षा में सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जिसमे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र विशाल कुमार 457 अंक, सोनू कुमार 430 अंक, सुनील कुमार 406 अंक, अंशु कुमारी 373 अंक प्राप्त किया। सभी सफल बच्चे को सौर बाजार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने सम्मानित करते हुए बधाई देते हुए कहा मेहनत और लगन से पढ़ाई लिखाई करने से छात्र हमेशा सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती विभा कुमारी द्वारा सौर बाजार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित भी किया गया। मौके पर पंचायत के पंचायत समिती सदस्य सुधांशु शेखर,विद्यालय के शिक्षक सहित दर्जनों छात्र मौजुद थे।
सहरसा से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर