थाना खनियाधाना पुलिस की ताबर तोड़ कार्यवाही पकडी बीस हजार रुपये की करीव 100 लीटर शराब व 1000 लीटर लहान किया नष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री रघुवंश सिह (भा.पु.से.) द्वारा अवैध शराव की विक्री के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था उक्त आदेश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी महोदय पिछोर श्री प्रशान्त शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16.05.2023 को दौराने इलाका भ्रमण पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुंनदोली मे अवैध रुप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण कर रहे है । उक्त सूचना पर से दविश दी गई तो आरोपी राय सिंह पुत्र नारायण सिंह साल निवासी ग्राम कुनदोली के कब्जे से दो कैनो मे 50-50 लीटर जिसमे कुल 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी हुई देशी शराव भरी हुई थी जिसकी करीबन कीमती 20,000 रुपये है व मौके पर 04 ड्रम भरा लहान नष्ट किया गया तथा उक्त आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 255/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से अन्य आरोपियो के सम्बंध मे पूछताछ की जा रही है ।इनकी रही भूमिका – उक्त कार्यवाही मे निरी. धनेन्द्र सिह भदौरिया , सहायक उनि अरुण वर्मा . 930 मंजीत मलिक , आर. 363 जयवीर गुर्जर , आर. 895 राधे जादौन , आर. 1046 बलराम , आर. चा. 858 सत्यवीर गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही
खनियाधाना से आरती झा की रिपोर्ट