अमेठी। 23 जून 2023,जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं समस्त मुख्य सेविकाओं के साथ विकास भवन सभागार गौरीगंज में संभव अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया जिसमें बताया गया कि यह अभियान माह जून 2023 से सितम्बर 2023 तक चलाया जायेगा जिसके तहत प्रत्येक माह की थीम निर्धारित की गयी है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि माह जून में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत समस्त श्रेणी के बच्चों का शत-प्रतिशत वजन किया जाना, माह जुलाई में मातृ पोषण पर ध्यान दिया जाना, माह अगस्त में 06 माह आयु तक के बच्चों पर विशेष ध्यान देने तथा माह सितम्बर में ऊपरी आहार के लिए प्रोत्साहन एवं पोषण माह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के तहत आयोजित वी0एच0एस0एन0डी0 पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सैम श्रेणी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनकी ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग करने तथा समय-समय पर उनके पोषण स्तर में सुधार हेतु जानकारी ली जायेगी। इसके साथ ही समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओं को शिक्षा विभाग के प्रेरणा एप के माध्यम से जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का सर्वे करते हुए उनका विवरण अपलोड कराये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया।
संजय कुमार यादव ब्यूरो चीफ अमेठी