हसनगंज उन्नाव। आपको बताते चलें कि 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में चल रही वैन में लगे एलसीडी पर चलचित्र दिखा कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी तो वही आयुष्मान कार्ड व प्रधानमंत्री आवास प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।
मोहान विधायक बृजेश रावत ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है।योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा 3 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा नगर,कस्बों सहित गांवों में भ्रमण करेगी। यात्रा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हसनगंज की ग्राम पंचायत घुरामऊ गांव पहुंची जहां विधायक बृजेश रावत व जिला उपाध्यक्ष राकेश कृष्ण साहू पूर्व प्रधान ऊंच गांव रामकिशोर सिंह सहित ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
यात्रा में चल रही वैन में लगे एलसीडी पर योजनाओं की फ़िल्म प्रसारित की गई वही कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक विभागों ने अपने स्टाल लगाकर लोगो की समस्याओं का निस्तारण किया। पात्रों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किये गए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती सत्या रानी, वा पुत्र पंडित विजय शर्मा शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र कुमार, राठौर ग्राम विकास अधिकारी देश दीपक गौड़,ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार, एवं ग्राम पंचायत सहायक सुनील कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।