चंदौली :चुनाव के वक्त बूथों पर समय से पूर्ण कर ली जाए सभी व्यवस्थाएं, किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी डीएम
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली
चन्दौली : लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर, कंट्रोल रूम निर्वाचन से संबंधित सभी टेंडर प्रक्रिया, कम्युनिकेशन प्लान, रूट चार्ट, बूथ निर्माण कर सभी बूथों पर पीने के लिए शुद्ध पानी, बिजली, छाया, टेबल, कुर्सी सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए।
निर्वाचन संबंधित किसी भी कार्य में यदि लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और कहा कि बूथ निर्माण के दौरान सिर्फ बूथ के अंदर की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देना है। बल्कि बूथ के बाहर छाया, पानी, विद्युत आदि की समुचित उन्होंने निर्वाचन संबंधी समस्या एवं शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।