जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।
दीपक मिश्रा रिपोर्ट,राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल
नारियों का सदा सम्मान होना चाहिए: सुशीला सिंह
केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह
बिंदकी फतेहपुर।केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कारागार राज मंत्री जय कुमार सिंह की धर्मपत्नी सुशीला सिंह ने कहा कि नारियों का सदा सम्मान होना चाहिए जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वह घर कभी भी तरक्की नहीं करता है।
उन्होंने कहा कि नारी हमेशा देवी के रूप में पूजी गई है उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी आपस में घर में प्रेम व्यवहार से रहना चाहिए तभी एक सुंदर घर गृहस्ती की कल्पना की जा सकती है उन्होंने कहा कि जो भी सास है उनको बहुओं के भावनाओं का आदर करना चाहिए वही बहू को अपनी सास को मां के समान मानना चाहिए इस मौके पर केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा आज जो महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया है यह और अच्छी न एक परंपरा है और आने वाले समय में केसरिया हिंदू वाहिनी महिलाओं के मान सम्मान के लिए तमाम काम करता रहेगा इस मौके पर केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता तिवारी ने कहा कि सभी महिलाओं के सहयोग प्रेरणा के द्वारा आज यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है और इसके लिए जो कारागार राज्यमंत्री की धर्मपत्नी सूची साला सिंह ने अमूल्य समय दिया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सीता तथा दिव्या के अलावा डॉ सुमन श्रीवास्तव मणि श्रीवास्तव रन्नो गुप्ता उर्मिला वर्मा सहित तमाम केसरिया हिंदू वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
