सरेनी(रायबरेली) जिंदगी वो है जो किसी के काम आए,वरना इसको तो जैसे गुजारोगे वैसे गुजर ही जायेगी जी हां सही पढ़ा आपने आज कुछ ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया गया।दिनांक 05/04/2021 सोमवार को दुर्गेश कुमार त्रिवेदी आल्हा गायक निवासी धूरे मऊ के द्वारा सरेनी में बाबा होंडा एजेंसी के बगल में मॉडर्न कंप्यूटर सेंटर एंड एजुकेशन का उद्घाटन किया गया। जिसमें क्षेत्र की गरीब छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने का संकल्प लिया।श्री त्रिवेदी ने कहा कि पिछले एक साल से हमारा समाज कोविड-19 के चलते अपनी जीवन यापिका के लिए जूझ रहा है। जिसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब बच्चों की पढ़ाई पर दिखा।जिसके चलते उनकी शिक्षा सुचारू रूप से नही चल सकी।परिणामस्वरूप कई बच्चे अपने उद्देश्य को नहीं पूरा कर सके।उदघाटन के मुख्य अतिथि अजय सिंह एडवोकेट जिला पंचायत सदस्य सरेनी प्रथम रहे। श्री सिंह ने उद्घाटन के समय उपस्थित छात्राओं से कहा कि आप लोग आगे चलकर इंटरमीडिएट के बाद कॉमर्स से स्नातक करिए क्योंकि क्षेत्र में आगे चलकर भविष्य में काफी स्कोप है। और साथ ही आप लोग अपनी अग्रिम शिक्षा के लिए आत्मनिर्भर बन सकें और जीवन के हर लक्ष्य को हआसानी से हासिल कर सके। उद्घाटन के शुभ अवसर पर स्वामी जी, अनिल मिश्र, मुन्नार तिवारी,अंजय सिंह, राकेश त्रिवेदी, अमित कुमार, विजेंद्र सिंह, अमित यादव, सुधांशु यादव तथा कंप्यूटर संचालक सुनील कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट , सन्नी
