संवाददाता धीरज विश्वकर्मा
सालीचौका नरसिंहपुर-स्टेट हाईवे नंबर 22 पर पलटी यात्रियों से भरी बस चौरसिया पारुल ट्रेवल्स की उक्त बस क्रमांक MP49 P0995 जो की गाडरवारा से पिपरिया हेतु सवारी लेकर जा रही थी इस दौरान जिले के सीमावर्ती ग्राम पनागर में नागद्वारी मंदिर के पास बस पलट गई,
उक्त बस हादसा के कारण से पांच लोगों को घायल बताए जा रहा है उक्त बस लगभग 4:20 बजे को पोडार चौराहा सालीचौका तिराहा के लगभग निकली और आगे जाकर पनागर के पास नागद्वारी मंदिर ढाबा के समीप सामने से आ रही फोर व्हीलर वाहन की क्रॉसिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पास के ही खेत में जाकर पलट गई।
उक्त बस में यात्रियों को काफी चोटें आई हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका और गाडरवारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा पहुंचाया गया है।