खुरई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर खुरई विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस सभी 253 बूथों पर चुनावी उत्साह के साथ जोर-शोर से बूथ विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के सभी 253 बूथों पर आयोजित हुए स्थापना दिवस कार्यक्रमों में लगभग 1000 नये सदस्य भाजपा से जुड़े इनमें अनेक ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन की है।
6 अप्रैल,1980 को अपने स्थापना दिवस से लेकर दो लोकसभा सीटों वाली भाजपा आज केंद्र में पूर्ण बहुमत व अधिकांश राज्यों में भाजपा सरकारों के साथ देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 6 अप्रैल के दिन को और ज्यादा विशेष बनाने के लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर लगभग 225 स्थानों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इनमें से कुछ कार्यक्रम बूथ संख्या अधिक होने से संयुक्त रूप से आयोजित हुए। देश-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर खुरई विधानसभा क्षेत्र के खुरई नगर व ग्रामीण, मालथौन व बांदरी मंडलों के सभी बूथों पर बूथ विजय संकल्प अभियान के लिए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक जीत दिलाने ’फिर एक बार मोदी सरकार’ और जय भाजपा विजय भाजपा के नारों के साथ संकल्प लिया। सभी स्थानों पर बूथ समितियों के सदस्यों के साथ सभी ज्येष्ठ, श्रेष्ठ व युवा कार्यकर्ता जुटे।
बूथ संकल्प अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं ने अधिकांश बूथ स्तर पर निवासरत लाभार्थियों से संपर्क किया और उनके निवासों पर भाजपा का झंडा लगाया। बूथ स्तर पर वरिष्ठ जनों व जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया गया, मतदाताओं व लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी से अवगत कराया गया और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु घर-घर संपर्क किया गया। प्रतिवर्ष मंत्री कप कॉस्कोबाल क्रिकेट स्पर्धा में शामिल होने वाली सैकड़ों टीमों से आज विशेष रूप से संपर्क कर युवाओं को सक्रिय किया गया, अनेक को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। अनेक बूथों पर महिला भजन मंडलियों की उपस्थिति रही। पन्ना प्रमुखों से संपर्क किया गया और उन्हें मतदाता सूची का पेज देकर उसके अनुसार चर्चाएं और संपर्क किया गया। अनेक स्थानों पर किसानों के कृषि कार्य से वापस लौटने पर शाम के समय कार्यक्रम हुए जिनमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए महत्व बताया गया।
खुरई विधानसभा के अधिकांश वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क पर निकले। बूथ स्तर पर लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा व सहमति से चुनावी नारों व कमल चिंह की वॉल पेंटिंग कराई। खुरई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने रानी दुर्गावती वार्ड के बूथ क्रमांक 40 पर पहुंच कर लाभार्थी संपर्क किया और स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधानसभा संयोजक मनोज दुबे ने बूथ 39 गांधी वार्ड में घरों पर सहमति से झंडे लगाए। बरोदिया कलां नपं अध्यक्ष श्रीमती मीना कुशवाहा ने बूथ 69 व 73 के क्षेत्र में पहुंची, बांदरी नपं अध्यक्ष श्रीमती सुधा विश्वनाथ सिंह लोधी ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की विभिन्न गतिविधियां संचालित कीं।
खुरई ग्रामीण के बसिया गौड़ में विधानसभा प्रभारी शैलेष वर्मा व मंडल महामंत्री राजपाल सिंह राजपूत की उपस्थिति में स्थापना दिवस मनाया गया। बूथ क्रमांक 221 पर सभी बीजेपी के कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाया, जिसमे बूथ अध्यक्ष अर्जुन सिंह, बूथ प्रभारी मंत्री अशोक शर्मा, गजेंद्र सिंह परमार एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। खुरई विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 221 में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष में बैठक की गई, सिलचंद अहिरवार पप्पू अहिरवार काशी प्रजापति घनश्याम प्रजापति पोलिंग बूथ 136 आज बीजेपी पार्टी में सदस्यता ली गई। बूथ क्रमांक 167 रिछा में सदस्यता ली अभिषेक अहिरवार, मलखान अहिरवार, रमेश अहिरवार, नेतराम अहिरवार, नरेश अहिरवार, सुरेश अहिरवार और कई कार्यकर्ता ने सदस्यता ली। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस शक्ति केंद्र खिरिया कला के ग्राम चरौदा में स्थापना दिवस मनाया गया और जनता पार्टी के बूथ प्रभारी मदन गोपाल बला श्री नरेश सिंह राजपूत हनुमत सिंह राजपूत छोटू परमार शक्ति केंद्र प्रभारी जगपाल सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।