ब्यूरो चीफ नंदगोपाल पांडेय
सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में ,हिंदू धर्म के नव वर्ष (चैत्र नवरात्र) के प्रथम दिन विद्यालय में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई। तथा बच्चों के द्वारा भारत माता का रंगोली से चित्र बनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बच्चों को बताया की देवी के प्रथम स्वरूप का आशीर्वाद पाने के लिए सभी लोग पूजा अर्चना करें ।साथ ही आरती जरूर करें ।उन्होंने शैलपुत्री की पूजा करके बच्चों के लिए रोजगार और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने हिंदू पर्व के प्रथम दिन के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में हिमालय के घर मे जन्म लिया था ।हिमालय को शैल कहा जाता है इसी कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक -शिक्षिका के द्वारा माॅ शैलपुत्री की अर्चना – पूजा की गई।