धूमधाम से मनाई गई मॉ कर्मा बाई जयंती
विषाल षोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
नगर साहू समाज के मंदिर में विराजमान भगवान श्री श्री 1008 कौषलाधीष भगवान एवं राधा कृष्णा सरकार सहित माँ कर्मा देवी की झाकियाँ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकली। जिसमे सामाजिक स्तर पर एवं अनेक संगठनों एवं नगर हटा के प्रबुद्ध तबके के द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया और विभिन्न वर्गो के लोगो ने भगवान का पूजन अर्चन किया। इस दौरान शोभायात्रा में लोगो को प्रसाद के रूप में मिष्ठान वितरण किया गया।
आकर्षक रही झॉकियॉ
नगर भ्रमण पर निकली विषाल षोभायात्रा में एक ओर जहॉ पारम्परिक षैलियो के विभिन्न रंग देखने मिले तो वही दूसरी ओर आकर्षक झांकियॉ में मॉ कर्मा बाई राधा क्रष्ण सहित अनेक झांकियॉ अपने आकर्षण के रंग बिखेरती नजर आई। इसके साथ ही समाज की किशोरी बालिकाएं भगवा वस्त्र धारण कर सर में पगड़ी बांधकर गरबा नृत्य कर महिला सशक्तिकरण का नारा बुलंद करते हुए शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देते हुए नजर आई।
पुलिस व्यवस्था रही दुरुस्त
समूचे कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं हटा थाना प्रभारी श्याम बेन के नेतृत्व में एसआई सुषमा श्रीवास्तव, एएसआई इंद्राज सिंह एवं पुलिस टीम तैनात की गई। जिसमे पुलिस टीम ने समूचे कार्यक्रम में पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखकर जयंती समारोह को शांति पूर्वक सम्पन्न कराया।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश
