✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
*कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने लाइन में लगकर किया मतदान*
*कटनी* । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने देश के महात्यौहार लोकसभा निर्वाचन 2024 में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लिये हो रहे मतदान में मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला झिंझरी स्थित युवा मतदान केन्द्र में कतारबद्ध होकर मतदान किया।कलेक्टर अवि प्रसाद ने माध्यमिक शाला झिंझरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 243 में आम मतदाताओं के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। एवम खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा के शासकीय माध्यमिक शाला पहाड़ी में बने मतदान केंद्र क्रमांक 283,284,285,286और 287 में मतदाताओं की मतदान हेतु उमड़ी भीड़।।