*जसुआपुर में चल रहे श्रीमद् भागवत में कथावाचक श्री सुबोधानंद महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया सम्मान*
कुठौंद (जालौन) ग्राम जसुआपुर पो०नावर जिला जालौन
में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सरस मधुर कथा वाचक पंडित श्री सुबोधानंद महाराज के द्वारा श्री राम जन्म की कथा का सभी भक्तों ने रसपान किया श्री राम जन्म की कथा सुनकर आए हुए सभी भक्तों ने कथावाचक पंडित श्री सुबोधानंद महाराज जी की सराहना की तथा वहां उपस्थित चल रहे इस विशाल कार्यक्रम की आयोजक सुनील मिश्रा एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेताओ में प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आयुष चतुर्वेदी उर्फ बेटू, कुठौंद प्रधान नरेंद्र महंत आदि ने पंडित श्री सुबोधानंद महाराज जी का माला पहनाकर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। चल रहे इस विशाल कार्यक्रम के का आयोजक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत जसुआपुर में कथा पंडाल में पधारे हुए सभी साधु संतों व भक्तों की उचित व्यवस्था की गई है जिससे कि आए हुए संत भगवान व भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े
*ब्यूरो प्रवीण तिवारी*