केंट थाना पुलिस द्वारा मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों व वारंटों में फरार आरोपियों, वारंटियों की धरपकड हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी सिलसिले में जिले के केंट थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया एवं उनकी टीम द्वारा मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया हैं।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पप्पू पुत्र भीमनाथ सपेरा निवासी चिंताहरण गुना के विरूद्ध वर्ष 2017 में कैंट थाने में अप.क्र. 210/17 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 6301/17 में आरोपी पप्पू सपेरा की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो तामीली हेतु केंट थाने पर प्राप्त हुआ था। केंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी पप्पू सपेरा की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 20 जून 2024 को मुखबिर से मिली सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पप्पू पुत्र भीमनाथ सपेरा उम्र 45 साल निवासी चिंताहरण थाना कैंट मुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक मनीष शर्मा एवं आरक्षक जितेन्द्र रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट