नशे के विरूद्ध अभियान के तहत म्याना थाना पुलिस की कार्यवाही दो लाख से भी अधिक कीमत के 10.111 किलोग्राम गांजे के साथ दो नशा तस्कर किये गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा दिये जा रहे निर्देशों के तहत मुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त विभिन्न माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि के विरूद्ध एक अभियान के रूप में कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत सिंह माबई एवं उनकी टीम द्वारा बीती रात थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए दो नशा तस्कर गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से दो लाख से भी अधिक कीमत का 10.111 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल बरामद करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत् दिनांक 19 जून 2024 की रात में जिले के म्याना थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक टीव्हीएस मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MS 8366 पर दो व्यक्ति एक सूटकेस में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर गुना तरफ से म्याना की ओर आ रहे हैं। उक्त सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु म्याना थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल हाईवे पर गुना की तरफ स्वाना हुई तो ग्राम तिनस्याई तिराहे पर मुखबिर द्वारा बताई उक्त मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति अपने बीच में सूटकेस
रखे हुए आते दिखे जो पुलिस को देखते ही एकदम से लडखडा से गए, जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम देवप्रकाश उर्फ गोलू पुत्र मोहन प्रजापति उम्र 27 साल निवासी रुठियाई थाना धरनावदा जिला गुना एवं श्यामलाल पुत्र मूलचंद प्रजापति उम्र 65 साल निवासी ग्राम भैंसुआ थाना चांचौडा जिला गुना के होना बताये। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास रहे सूटकेस से खाकी रंग के 10 पैकेटों में कुल 10.111 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा कीमती करीबन 2,02,220/-रूपये एवं गांजा तस्करी में उपयोग की जा रही टीव्हीएस मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MS 8366 कीमती करीवन 50,000/-रूपये सहित कुल 2,52,220/-रूपये का मशरूका पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपीगण देवप्रकाश प्रजापति एवं श्यामलाल प्रजापति को गिरफ्तार किया गया एवं जिनके विरुद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 258/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के गांजा तस्करी के अन्य नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
म्याना थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध उपरोक्त कार्यवाही को अंजाम देने में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत सिंह माबई, उपनिरीक्षक देवराज सिंह परिहार, सउनि वासुदेव रावत, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक लोकेन्द्र सिकरवार, आरक्षक रंजीत रमन एवं आरक्षक देवदत्त वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट