कलेक्टर द्वारा 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के संबंध में किया स्थल निरीक्षण
दसवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतरस माध्यमिक विद्यालय परिसर गुना में प्रातः 06:00 बजे से आयोजित किया जाएगा, साथ ही बजरंगगढ़ स्थित किले पर भी आयोजन होगा। इसके अलावा सभी शैक्षणिक संस्थाओं में योग दिवस पर योगाभ्यास के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
इसे दृष्टिगत रखते हुए आयोजन की पूर्व तैयारियों से संबंधित कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का स्थल – शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुना एवं बजरंगगढ़ स्थित किला परिसर स्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र श्री आर.के. शर्मा भी उपस्थित रहे.
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट