आगरा: डेढ़ साल के बेटे को सोता छोड़ा, पति-पत्नी एक ही फंदे से फांसी लगाकर दी जान
आगरा। बाह थाना क्षेत्र के खेड़ा राठौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने अपने डेढ़ साल के बेटे को सोता छोड़ एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब शुक्रवार सुबह परिवार वालों ने दोनों को फंदे पर लटका हुआ देखा तो चीखपुकार मच गई। जिसे सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस प्रथम दृष्टया इसे इसे आत्महत्या ही मान रही है,
जानकारी के मुताबिक, बाह थाना क्षेत्र के खेड़ा राठौर के नंदगवां के रहने वाले सुरजीत की शादी चार साल पहले राधा के साथ हुई थी और उनका डेढ़ साल का एक बेटा भी है। वहीं गुरुवार रात को परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। इस दौरान किसी वक्त दोनों पति-पत्नी ने अपने मासूम बेटे को सोता छोड़ एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने दोनों के शव लटके हुए देखे तो कोहराम मच गया। रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर