नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
प्रशिक्षित महिलाओं का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह उपायुक्त ने कहा
महिलाएं अपने प्रोडक्ट को बढ़ाएं और मार्केटिंग कर आत्मनिर्भर बने
कार्यक्रम को संबोधित करती उपायुक्त नैन्सी सहाय एवं अन्य
हजारीबाग:आजीविका और उद्यम विकास कार्यक्रम (एलईडीपी) के तहत भारतीय जन जागृति केंद्र द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षित 90 महिलाओं का सम्मान सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह गुरुवार को संस्था के सभा भवन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त नैन्सी सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में जो आप सबों ने सीखा है उसे आगे भी बढ़ाएं.अपने द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट खिलौना, बैग समेत अन्य वस्तुएं का मार्केटिंग कर सशक्त बने आत्मनिर्भर बने. मार्केटिंग के लिए प्रशासनिक सहयोग कैसे मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा. इससे पूर्व उमेश प्रताप ने उपायुक्त को शॉल एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया. डीडीएम नाबार्ड ऋचा भारती ने कहा कि कम समय में आपलोंगो ने बहुत चीजों का बनाने के लिए सिखा है आगे मार्केटिंग के सहयोग का भरोसा दिलाया. एलडीएम राकेश आजाद ने कहा कि आप सब उद्यमी बनकर आगे बढ़ें. लघु उद्योग स्थापित करने में बैंक से जुड़कर ऋण के माध्यम से सहयोग करने की बात कही.संस्था अध्यक्ष उमेश प्रताप ने विगत 37 वर्षो में किए गए जनहित के कार्यों को उपायुक्त के समक्ष रखा.इसके अलावा बीडीओ संतोष कुमार,मुखिया अशोक कपरदार, जन जागरण केंद्र के सचिव संजय सिंह, होली क्रास केंद्र की पूर्व निदेशक सिस्टर रोशली,प्रशिक्षिका विधा रानी शुक्ला, प्रशिक्षु अंजू देवी ने अपनी विचारों को रखा.मौके पर उपायुक्त ने अंजू देवी एवं कौशल्या देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इसके अलावा अन्य 90 प्रशिक्षित महिलाओं को पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मंच संचालन मो मुज्जफर ने किया.मौके पर #सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता समाजसेवी रमेश कुमार हेमरोंम, मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर उर्फ भोला,संस्था के उपाध्यक्ष अशोक कुमार, कनीय अभियंता जयमंगल सिंह, इचाक प्रखंड लाइबली हुड एक्सपट कुमार शिवम, अर्णव वर्मा, विजय कुमार,बालेश्वर मेहता के अलावा प्रशिक्षित महिलाएं शामिल थी.