बेहट सहारनपुर केआम ने लखनऊ महोत्सव में मचाई धूम लखनऊ महोत्सव में एक बार फिर सहारनपुर के लंगड़े आम ने धूम मचा दी – और प्रदेश का प्रथम पुरस्कार सहारनपुर के नाम कर दिया – पुरस्कार जीतने वाले बेहट क्षेत्र के गाँव मरवा के किसान करूँण गुरेजा को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने प्रथम पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह देखो सम्मानित किया है- इससे पूर्व भी उनके चाचा और ताऊ सहारनपुर के नाम को ऊंचा करते रहे हैं- जनपद के उत्कर्ष आम उत्पादक और आम से निर्मित व्यंजनों के लिए सम्मानित किए गए बागवान करूँण गुरेजा ने कहा की हमारे परिवार का प्रमुख व्यवसाय बागवानी है और यह हमारा शोक और आय का मुख्य साधन भी है – पिछले कई दशकों से हमारा परिवार आम का जनपद में सर्वाधिक एक्सपोर्ट करता है और देश और प्रदेश की प्रदर्शनियों में प्रथम स्थान भी प्राप्त करता है- इस बार भी हमने अपनी परंपरा को बरकरा रखा है – इससे पहले करूँण गुरेजा के चाचा सतीश प्रधान पिछले कई दशकों से लगातार प्रथम स्थान प्राप्त जनपद का नाम रोशन करते रहे हैं- जो इस बार भी उन्हीने इस परंपरा को बरकरार रखा है!!ll
रिपोर्ट : रमेश सैनी सहारनपुर