बकहो नगर में शांतिपूर्ण तरीके से मातमी पर्व मोहर्रम हुआ संपन्न
कत्ले हुसैन अस्ल में मारगे यजीद है इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद
शहडोल जिले के नगर बकहो में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस पर्व में बहुत ही सादगी और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया यह ऐसा पर्व है जिसमें इमाम हसन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद मे मनाया जाता है
मोहर्रम पर्व चांद दिखने की 1 तारीख से चालू कर दिया जाता है मोहर्रम की 9 तारीख जो की कत्ल की रात मानी जाती है
हजरत इमाम हसन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बारे में जिक्रे आम किया गया और मजलिस खत्म होने के बाद बकहो से ताजिया शरीफ को नगर भ्रमण (गस्त) कराई गई
वहीं मोहर्रम की 9 तारीख एवं 10 तारीख को हजरत इमाम हसन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वाले लोगों के द्वारा रोजे भी रखें जाते हैं जिसकी बड़ी विशेषताएं हैं जीस प्रकार से मोहर्रम की 9 तारीख को लंगर का अहतमाम किया गया इस तरह मोहर्रम की 10 तारीख यानी आसुरा के दिन भी जगह-जगह लंगर व प्रसाद का अहतमाम किया गया
गौरतलाब है कि इन सभी जगह पर ताजिया शरीफ के साथ गस्त कर रहे लोगों के लिए लंगर व प्रसाद का अहतमाम भी किया गया
इस पर्व में सभी धर्म के लोग बाढ़चलकर हिस्सा लेते हैं और इमाम हसन इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम सभी की मानता मुरादों को पूरी करते हैं
इसी वजह से बकहो नगर में कई वर्षों से हिंदू हो या मुस्लिम सिख हो या इसाई सभी लोग आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम पर्व मनाते चले आ रहे है
बकहो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए , एक नंबर,वार्ड से होते हुए वार्ड नंबर 2 से होते हुए खोली, और फिर नगर में पूरा ग्रस्त करते हुए कर्बला शरीफ के लिए रवाना हुए
जहां पूरे रस्मो रिवाज के साथ ताजिया शरीफ को ठंडा किया गया
अमलाई पुलिस बल का योगदान इस पर्व पर शांति व्यवस्था को बनाए रखने में अमलाई थाना ए एस आई दीपक तिवारी बुढार तहसील से राजस्व अमला पटवारी मिश्रा एवं घनश्याम शर्मा मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी मंडल बुढार के पदाधिकारी साथ साथ समस्त पुलिस टीम की अहम भूमिका रही है।