बहराइच में शमा फाउंडेशन ने लगाए पेड़,पौधो की देख रेख का लिया संकल्प,
तारिक अहमद
बहराइच में शमा फाउंडेशन की तरफ से पेड़ लगा कर पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से पेड़ो की देख रेख का का संकल्प भी लिया गया, फाउंडेशन की तरफ से गांव तैयबा जोत ब्लॉक चितौरा बहराइच में पिछली बार लगाए गए पौधों की देखरेख कर रही टीम नदीम शफीक सहित समस्त पौधा देख करने वाले सदस्यों को गमछा पुरस्कार से सम्मानित करते हुए डायरेक्टर शमा परवीन ने अपनी टीम के साथ पौधरोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की प्रबंधक शमा परवीन ने बताया कि शिक्षा के साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण कार्य बहुत जरूरी है पेड़ों को लगाना और देख रेख करना हम सब की जिम्मेदारी है। वास्तविक रुप में पृथ्वी को बचाने के लिये आयोजित इस उत्सव में सभी आयु वर्ग के लोगों को सक्रियता से शामिल होना बहुत आवश्यक है।
शमा ने बताया कि अब तक जितने भी पेड़ जिस जगह पर लगाए गए है सभी की जिम्मेदारी पौधरोपण के नजदीक रहने वाले स्थानीय लोगों को टीम का सदस्य मनोनित करके पौधे की हिफाजत हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
अच्छी तरह पौधे की देख करने वाले सदस्यों को टीम लगातार सम्मानित भी कर रही है।
इसके साथ साथ शमा परवीन और उनकी टीम ने अभिभवक सम्पर्क कर बच्चो को प्रतिदिन विद्यालय समय से भेजने के लिए भी निवेदन किया एवं स्वच्छता अभियान के बारे में भी जानकारी साझा की और बच्चों से भी संपर्क कर पढ़ाई के प्रति लगाओ उत्पन्न करने की कोशिश किया।
कार्यक्रम में टीम के साथ साथ नदीम राजू,अल्ताफ, मुशीर, समीर, मोहन प्रसाद, लवकुश,रिया, दिव्या, शगुफ्ता, मोनू समेत सभी सदस्य,व सैकड़ों लोग मौजूद रहे।