दारू प्रखंड कार्यालय कार्य हेतु आवागमन करने वाले लोग है खुले में शौच करने को मजबूर।
आज दारु प्रखंड कार्यालय डेंगू ,मलेरिया,टाइफाइड,हैजा ,कोल्डरा जैसे गम्भीर बीमारियों का बना केंद्र।
दारू प्रखंड कार्यालय के भीतर बना शौचालय महिला व पुरुष दोनों कमरों को किया गया लॉक । वहीं दारू प्रखंड कार्यालय के बाहर कंपस में बना शौचालय को भी सालों से है लॉक । बताते चलें कार्यालय के कार्य से आवागमन करने वाले महिलाओं , पुरुषों व बच्चों सभी को खुले में शौच करने को मजबूर किया गया है । जबकि सरकार खुले में शौच करने को रोक लगाती है । वहीं हर घर सोच का भी सुविधा उपलब्ध कराती है । डेंगू, मलेरिया,टाइफाइड,हैजा, कोल्रा आदि गम्भीर बीमारियों का कारण आज दारू प्रखंड का कार्यालय बना हुआ है । बताते चलें 20 सूत्री अध्यक्ष, जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड अंचल अधिकारी के होने के बावजूद भी यह स्थिति प्रखंड कार्यालय में देखने को मिल रहा है । जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पूछताछ करने बावजूद पता चला । कि बहुत से बाहरी व्यक्ति शौच करने के लिए आते हैं। वह पानी के नल को उखाड़ ले जाते हैं । इस वजह से अंदर बना बाथरूम लेडिस जेंट्स काऔर बहार बाथरूम दोनों को बंद कर दिया गया है।