*थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार*
*बांदा जनपद में कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 06 मोटरसाइकिलें पुलिस ने किया बरामद। अभियुक्तों द्वारा जिला अस्पताल, मार्केट तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को दिया जाता था अंजाम। विगत दिनों अभियुक्तों द्वारा जिला अस्पताल, अलीगंज, क्योटरा आदि स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। अभियुक्तों द्वारा जाली नम्बर प्लेट लगाकर तथा चेचिस नम्बर मिटाकर चोरी की मोटरसाइकिलों का प्रयोग एवं बिक्री की जाती थी। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 06 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं । गौरतलब हो की कल दिनांक 29.07.2024 को पुलिस द्वारा देर शाम शहर क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहा के पास चेकिंग का जा रही थी उसी दौरान जिला अस्पताल की ओर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे । पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को संदिग्ध मानकर तत्परता पूर्वक पीछा कर पकड़ लिया गया । कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होने यह मोटरसाइकिल चोरी की है । अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे जिला अस्पताल, मार्केट तथा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं इसके अलावा चोरी की गई अन्य 05 मोटरसाइकिलें उन्होने अपने किराये के कमरे में कृष्णा कॉलोनी में रखी हैं । अभियुक्तों के कब्जे से कुल बरामद 06 मोटरसाइकिलों में से 03 को ट्रेस कर लिया गया है जबकि शेष 03 को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है । अभियुक्तों द्वारा दिनांक 23.07.2024 को बजरंग कॉलोनी अलीगंज से पैशन प्रो मोटरसाइकिल तथा उसी दिन जिला अस्पताल से हीरो होण्डा सीडी डॉन मोटरसाइकिल तथा दिनांक 12.03.2024 को क्योटरा चौराहा से हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल चोरी की गई थी । उपरोक्त प्रकरणों में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्तों द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिलों पर कूटरचित नम्बर प्लेटों का प्रयोग किया जा रहा था साथ ही वे चोरी की गई मोटरसाइकिलों के चेचिस नम्बर को खुरच देते थे । गिरोह के बारे में विस्तृत जांच की जा रही है कि और कितने लोगों के तार इससे जुड़े हुए हैं तथा अभियुक्त चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बिक्री आदि कहां पर करते थे जो भी लोग प्रकाश में आयेंगे उन पर भी पुलिस के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जायेगी । गिरफ्तार अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी सेढू तलैया अलींगज थाना कोतवाली नगर बांदा
दूसरा अभियुक्त दिनेश प्रजापति पुत्र बितानी प्रजापति निवासी तरायां थाना बबेरु जनपद बांदा का है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम पंकज कुमार सिंह प्र0नि0 कोतवाली नगर, अनिल कुमार साहू प्रभारी एसओजी, परवेज अहमद चौकी प्रभारी सिविल लाइन, रोशन लाल सरोज चौकी प्रभारी जिला अस्पताल, हे0कां0 संदीप कुमार, हे0कां0 विश्ववीर सिंह, कां0 अजय कुमार यादव, कां0 तेज प्रताप सिंह, कां0 जितेन्द्र द्विवेदी, कां0 आशीष शर्मा, कां0 कमल सिंह सेंगर, कां0 प्रतीक सिंह, कां0 अमित तिवारी, कां0 अमित कुशवाहा मौजूद रहे।
*बाइट- लक्ष्मी निवास मिश्र ( अपर एसपी)*
*रिपोर्ट- विनय सिंह (बाँदा)*