नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज़ हजारीबाग ।
नगर निगम वार्ड नंबर आठ में एक सप्ताह से बिजली संकट
हजारीबाग शहर नगर निगम क्षेत्र वार्ड नंबर 8 में 1 सप्ताह से बिजली का संकट घिरा हुआ है। जिस मुहल्ले वासी को काफी कठिनाई का परेशानी एक सप्ताह से करना पड़ रहा है।पीने का पानी शौचालय एवं नित्य क्रिया की कई आवश्यकताओं को करने से लोग परेशानी का सामना करते हुए आफत झेल रहे। ट्रांसफार्मर जलने के बाद विभाग को सूचना देने के बावजूद भी गेंद के समान एक दूसरे पर फेंक रही है। न जाने कब गोल होगा और किसके हाथों से गोल होगा। ट्रांसफार्मर आठ नंबर वार्ड बाबू गांव में लगाया जाएगा। शौचालय और पीने की पानी से लेकर नहाने धोने की बात भी दूर हो गई है। जिस मोहल्ले में पानी बिना त्राहिमाम है। विभाग की उदासीन रवैया से मुहल्लेवासी आक्रघत हो रहे हैं। वहीं ट्रांसफार्मर लगाने में कई प्रकार की बातें किया जा रहा है। कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात करने पर इन्होंने बताया कि गाड़ी ट्रांसफार्मर लाने का खर्च हाइड्रा मिस्त्री सब कुछ मुहल्ले वासियों को देना होगा और यह तो पूर्ण रवैया विभाग में चल रहा है। तो जानते ही हैं। ऐसा कह कर बात टाल दिया जाता है। इसके बाद सहायक अभियंता से भी बात करने पर इसी तरह की टालमटोल की जा रही है। ए सी से बात करने पर 2 दिन पूर्व से इसी तरह से टलवा दिया जा रहा है कि आज ट्रांसफार्मर लग जाएगा। कल ट्रांसफार्मर लग जाएगा। लेकिन एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर नही लगा है और बिजली की संकट गहराई हुई है। लोग पानी पिए बिना शौचालय जाने के लिए इस तरह की समस्या को झेल रहे हैं।