एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट कोयला खनन परियोजना प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी प्रखण्ड के पंचायत बेलतु में एनटीपीसी के सौजन्य से बेलतु गांव के नवनिर्मित खेल मैदान में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सीएसआर एंड आर&आर विभाग के उप महाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति वशिष्ठ पदाधिकारी कमल राम रजक, एवं पंचायत मुखिया जितनी देवी, पंचायत समिति सदस्य पुनम देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित होकर संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं किक मार कर खेल का उद्घाटन किया। बता दें इस खेल में 12 टीम भाग लिया जिसमे 13 सितम्बर को प्रथम पाली में खुशी का चिंगारी बेंगवरी बनाम इतिज तथा द्वितीय पाली में तूफान ग्रुप बेलतु बनाम पतरा खूर्द टिम के द्वारा मैच खेला गया। जिसमें आई एफ सी इतीज टिम 0 ,2 गोल से जीत प्राप्त किया वही बेलतु भी 0 ,2 गोल से अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए मैच को जीत लिया। खेल दोनो तरफ से बड़ा रोमांचक एवं दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रहा। सैकड़ो खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। मैच का कोमेंट्री संजय कुमार, एवं महेश राम ने किया। वही रैफरी राजेश कुमार ने की। इस दौरान एनटीपीसी के कार्यपालक रजनीश कुमार, बजरंग कुमार, सतीश कुमार सहित मैच का संचालन कर्ता, पंकज भारती, प्रदीप कुमार, रामभजन कुमार, सुधीर कुमार गुप्ता, संजय कुमार, नागेंद्र सिंह, महेश कुमार राम, मिथलेश रवि, मुकेश कुमार राम, दिनेश कुमार संगम स्टूडियो, पप्पु कुमार,अक्षय कुमार, श्याम कुमार, वीरेंद्र यादव, पूर्व कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष मकसूद आलम, सरताज आलम, एमडी जमशेद, मुंशी यादव, सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे।