संवाददाता दित्यपाल राजपूत
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 15 सितंबर को संस्था स्तर की काउंसलिंग शुरू होने जा रही है, इसके लिए 5 सितम्बर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं।
प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं, डीटीई की ऑफिसियल वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के बाद, मूल दस्तावेज, दस्तावेजों की छाया प्रति के एक सेट एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश पा सकते हैं। महाविद्यालय में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, के लिए योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए डीटीई की ऑफिसियल वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
दित्यपाल राजपूत जिला ब्यूरो टीकमगढ़