*👉
*👉 जिला योगेश कुमार गुप्ता संवाददाता*
*👉लखीमपुर खीरी*
*👉ग्राम पंचायत खमरिया पंडित*
मोहल्ले में कटा हुआ मेंन लाइट का तार मौत को दे रहा दावत
ग्राम पंचायत खमरिया पंडित के विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया जाता है कि ऐरा बाल विद्या मंदिर रोड आशा मिश्रा पुत्र जुगुल किशोर मिश्रा वाली गली मे जो एक खंभे से होकर दूसरे खंभे को मेन लाइन जाती है वह तार काफी नीचे हो गया है रोड पर निकलने वाले राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है
जैसा की आप फोटो में देख रहे हैं कि मेंन तार बीच से कटा हुआ भी है इस रोड से दो पहिया व चार पहिया वाहन भी गुजरते हैं एवं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भी निकलते हैं विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले के सदस्यों द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि कोई अनहोनी ना घटित हो इसलिए विद्युत विभाग से मोहल्ले वासियों का निवेदन है कि जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देना होगा
अब देखना है कि यह कार्य विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा कितनी जल्दी किया जा सकता है