यूपी के सोनभद्र में क्राइम ब्रांच सर्विलांस और चोपन थाने की पुलिस ने वाराणसी शक्तिनगर हाईवे के पास स्थित चोरपनिया जंगल से गांजा तस्करी से जुड़े गैंग को गिरफ्तार किया है ! पुलिस ने लग्जरी वाहन में रखे 77 किलो गांजा बरामद कर 3 तस्करों के कब्जे से 65 हजार रुपए नगद 5 मोबाइल फोन और 4 पहिया वाहन बरामद किया है ! एडिशनल एसपी कालू सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर सोनभद्र के रास्ते मिर्जापुर और प्रयागराज में बेचने के लिए जा रहे थे मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच सर्विलांस सेल और चोपन थाने की पुलिस ने घेराबंदी करके वाराणसी शक्तिनगर हाईवे के चोरपनिया जंगल से गिरफ्तार कर दिया।
सोनभद्र से नन्दगोपाल पाण्डेय की रिपोर्ट