आगामी त्योहारों दीपावली, धनतेरस, छठ पूजा आदि त्योहारों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को सुचारू रखें, अराजक तत्वों से सख्ती के साथ निपटे, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखे, फेंक न्यूज़ फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाये. आगामी 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को किसी भी स्तर पर विलम्ब किए बिना दीपावली से पहले निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख जनपद जालौन उरई उ.प्र.