नदीम अहमद पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज मऊ उत्तर प्रदेश
जनपद मऊ जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मधुबन में संपन्न, कुल 53 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 5 टीमें मौके पर भेजी गई।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के दिए निर्देश
आज जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मधुबन में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ज्ञातव्य है कि महीने के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, परंतु नवंबर महीने के प्रथम शनिवार 2 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अगले कार्य दिवस अर्थात सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील मधुबन में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 53 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 5 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 44,पुलिस विभाग से 5 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, तहसीलदार मधुबन,क्षेत्राधिकारी मधुबन तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।