Kailashsingh Chhagansingh gudamalani Barmer Rajasthan
आज सऊदी अरब के असिस्टेंट मिनिस्टर इब्राहिम अलमुबारक जी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान में निवेश के विशाल अवसरों पर गहन चर्चा की गई
इस संवाद में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के दूरदर्शी नेतृत्व में “राइजिंग राजस्थान 2024” के तहत सऊदी अरब को सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया। यह आयोजन राजस्थान में वैश्विक निवेश की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश की समृद्धि तथा विकास को नए पंख देगा।
राजस्थान के आर्थिक और औद्योगिक उत्थान के इस महत्वपूर्ण लक्ष्य की दिशा में हमारे साथ राजदूत @SuhelAKhanIFS जी और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस संवाद से राजस्थान और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है, जो दोनों देशों की प्रगति में सहायक होगी