यमुनानगर (हरियाणा)
कनाडाई संकट पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष ने जताई गहरी चिंता।
शनिवार शाम उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल के कार्यालय पर कनाडा गये बच्चों और युवकों पर आये संकट पर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने गहरी चिंता जताई ।
उन्होंने कनाडा में मंदिर पर सुनियोजित हमले को गहरी साजिश बताते हुए जस्टिन ट्रूडो की निंदा की और भारत सरकार द्वारा इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ज़ोरों से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि न केवल यमुनानगर नगर में बल्कि पूरे भारत वर्ष के अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
हरियाणा,पंजाब, दिल्ली व गुजरात से हर साल लाखों युवक छात्र वीजा और वर्क-परमिट लेकर कनाडा जाते हैं,
पिछले वर्ष हुए निज्जर हत्याकांड से हालिया हालात बहुत बिगड़े चुके हैं।
कनाडा सरकार द्वारा खालिस्तानी ताकतों का समर्थन न केवल हिंदुओं में भय पैदा कर रहा है बल्कि स्वयं कनाडा की शाँति के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। महेन्द्र मित्तल ने कहा जैसे अमेरिका ने किसी जमाने में पाकिस्तान आंतकियों को समर्थन दिया था जिसके परिणामस्वरूप वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था और आज 9/11 के उसी आंतकी हमले की साजिश को दुनिया भूली नहीं है। कल कनाडा पर भी यह स्थिती आ सकती है क्योंकि यदि सांप जितना मर्जी दूध पिला दो वह डसना नहीं छोड सकता फिर चाहे उसका मालिक सपेरा ही क्यों न हो।
प्रभारी संदीप और जिलाध्यक्ष दीपक कपूर के परिवार से भी बच्चे टोरंटो और ब्रम्पटन गये हुए हैं जिन को लेकर दोनों के परिवार बुरी तरह सहमे हुए हैं।
उन्होने गहरी चिंता जताते हुए बताया कि उनके परिवारों ने अपने बच्चों को 25 से 30 लाख कर्ज लेकर विदेश में पढ़ने भेजा है। जो अपनी रोजमर्रा के खर्च को पूरा करने के लिए 20 घंटे काम भी करना पड़ता है अब ऐसे माहौल में काम, पढ़ाई और उनकी सुरक्षा को लेकर देश भर के लाखों अभिभावक बेहद चिंतित हैं।
व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र मित्तल ने इस संदर्भ में यमुनानगर के उन अभिभावकों को लेकर विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर प्रसाद से मिलने का मन बनाया है ।
जिसके लिए वह विदेश गये बच्चों के अभिभावकों के साथ जिले के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार से शीघ्र मुलाकात कर विदेश-मंत्रालय में उनकी अति शीघ्र मीटिंग फिक्स करवाने के लिए मंगलवार उनसे शीघ्र समय दिलवाने की मांग करेगें।
साथ ही उन्होनें प्रदेश प्रभारी का नम्बर 98961-54270 भी जारी किया ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक संख्या में अभिभावक उनसे जुड़ कर सरकार को अपनी व्यथा सुना सकें।
मौके पर संजय मित्तल,दीपक कपूर विपिन गुप्ता,अमित गुप्ता, संदीप गाँधी,हर्षित,विजय अग्रवाल,संजय शर्मा,दीपक बडोला,आदि समाज सेवी भी मौजूद थे।
यमुनानगर से ब्यूरोचीफ संदीप गाँधी की रिपोर्ट