जिला ब्यूरो महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
जतारा: आज भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर पूरे मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी क्रम में जतारा सामुदायिक भवन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमित नुना भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर गणेश आदिवासी मंडल के महामंत्री पंकज शर्मा रोहित चौरसिया मंडल के मंत्री कल आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे
जिला अध्यक्ष जी ने अपने विचार रखते हुए बिरसा मुंडा जी के बारे में बताया की कैसे ब्रिटिश सरकार का विरोध करते हुए उन्होंने अपने आदिवासी समुदाय को जागृत किया एवं धर्म परिवर्तन कर रहे हिंदुओं को अपने हिंदू धर्म अपनाने के लिए उन्हें समझाया कि आप इसका सब लोग मिलकर के विरोध करें हम और आप हिंदू धर्म के हैं और हिंदू संस्कृति को ही आप लोग अपनाए ईसाई धर्म को आप लोग ना अपनाए अपनी 25 वर्ष की उम्र में संघर्ष करते हुए अपनी समाज को शिक्षा के लिए और अपना जंगल बचाने के लिए आवाहन किया और इसी संघर्ष के तहत अल्प आयु में जेल के अंदर भगवान बिरसा मुंडा की रहस्यमई मौत हो गई इन्हीं सब बातों को समझाते हुए कहा