सिंग्रामपुर: आचार्य 108 विद्यासागर महाराज जी की आशीर्वाद एवं नवाचार्य समय सागर महाराज जी की शिष्या 105 मां साकारमति माताजी के ससंघ सानिध्य में 17 से 23 नवंबर तक होने जा रहा है 24 नवंबर को भव्य पिछिका परिवर्तन का कार्यक्रम भी संपन्न होगा. संजय भैया मुरैना वालों की मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है आज कार्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण से किया श्रीजी की भव्य शोभायात्रा कि अगवानी गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर की गई।
कार्यक्रम मे सुबह अभिषेक, शांतिधारा, माताजी के प्रवचन, विधान आदि कार्यक्रम संपन्न किए गए कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य नरेंद्र जैन, अबधेश जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ वहीं संध्या कालीन महाआरती का सौभाग्य आनंद कुमार जैन अनसुल जैन को प्राप्त हुआ रात्रि में विशेष सौधर्मेंद्र का दरबार लगाया गया इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुतियां दी गई।
सुनील शुक्ला दमोह, सिंग्रामपुर