कन्नौद से संवाददाता ओम प्रकाश टाँडी की रिपोर्ट
कन्नौद शेरगोना में आज बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी संस्था मर्यादित का क्षेत्रीय विधायक आशीष जी शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया, इस सहकारी संस्था के खुलने से पीपलदा, माथनी, शेरगोना, काटकूट, गढ़वाय के किसानों को रवि एवं खरीफ सीजन में खाद एवं बीज की सुविधा होगी, अब उन्हें सात आठ किलोमीटर दूर खाद बीज लेने कन्नौद नहीं जाना पड़ेगा, इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, मंडल अध्यक्ष अनोखी चौहान ,जिला पंचायत सदस्य संतोष काकड़िया, जनपद सदस्य रामनिवास भाकर एवं श्रीजी परमार, शिवजी पटेल, बाबूलाल परमार, अशोक पंचोली ,भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश टाँडी, सहकारी समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ,ग्राम पंचायत पीपल्दा सरपंच सुरेश चंद्र टांडी, शेरगोना सरपंच लक्ष्मी नारायण राठौर, केवल राम गुर्जर, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, मदन लाल चौहान ,सतीश चौहान, निवास जाट, भवानी पडौदा, सोनू तिवारी, राजेश यादव ,छगन चौहान, जगन गुर्जर डॉक्टर मोहन चौहान, सहित अनेक किसान उपस्थित रहे