पैदल व साइकिल से चलकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की स्मृति स्थल तक पहुंचेंगे नरेंद्र सिंह हिडी, महेंद्र सिंह।
रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान । जयपुर से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के (अमर राष्ट्रीय अध्यक्ष) सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के चाहने वाले देश-विदेश से 5 दिसंबर को प्रथम पुण्यतिथि व मूर्ति स्थापना पर आ रहे हैं जिसमें मध्य प्रदेश नागदा से नरेंद्र सिंह हिडी पैदल चलकर राजस्थान पहुंच चुके हैं, जगह-जगह उनका स्वागत किया , फतेहपुर चूरू जिला में उनका भविष्य स्वागत किया गया इसी प्रकार जयपुर से महेंद्र सिंह साइकिल से चलकर गोगामेड़ी जा रहे हैं सीकर जिला में नटवर सिंह अजीत सिंह उनकी पूरी टीम ने उनका भव्य स्वागत किया, नटवर सिंह ने संकल्प लिया है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की पुण्यतिथि जो भी पैदल या साइकिल से जा रहे हैं उनके हाथ से एक पेड़ उनके नाम लगवायें जा रहे है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शीला शेखावत गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने बताया की 5 दिसंबर को राजपूत समाज एवं सर्व समाज को आमंत्रण है जो भी आ रहे हैं सुखदेव सिंह गोगामेडी का आशीर्वाद ले और उनके परिवार को आशीर्वाद दे हम सब का दायित्व बनता है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को सच्ची श्रद्धांजलि स्मृति स्थल से ही दे।