जिले में हाल के दिनों में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, यह चिंता का विषय बन चुका है – विधानसभा प्रदीप प्रसाद
हजारीबाग: जिले में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधीक घटनाओं को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी चिंता जाहिर की है। सोमवार रात कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों से बात की और मामले को जल्द सुलझाने का अनुरोध किया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा हजारीबाग में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जो कि चिंता का विषय बन चुका है। यह तीसरी बड़ी घटना है, जो केवल डेढ़ महीने के भीतर हुई है। पहले मंजीत यादव की हत्या, फिर प्रकाश ठाकुर की हत्या, और अब उदय साव की हत्या ने हजारीबाग को भय और असुरक्षा के माहौल में तब्दील कर दिया है। विधायक ने आगे कहा इन घटनाओं से पूरे जिले में डर का माहौल उत्त्पन्न हो रहा है। एक ही स्थान पर पांच गोलियां चलाना यह दर्शाता है कि ये घटनाएं कोई आकस्मिक नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश का परिणाम हैं। मैं प्रशासन, पुलिस और सरकार से अनुरोध करता हूं कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि हजारीबाग में कानून और व्यवस्था बहाल हो सके। सभी दोषियों
को कड़ी सजा मिलनी चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर विधायक ने प्रशासन से आग्रह किया कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस अधीक्षक चाहिए।
अरविंद कुमार सिंह भी पहुंचे इस दौरान विधायक से वार्ता की और इस दौरान विधायक ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बड़े कदम उठाए जाने