ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पैदल चल रही 9 वी की छात्रा को लपवाह बोलेरो चालक के चपेट में आने से हुई मौत ग्राम भदवाही ।

```

पैदल चल रही 9 वी की छात्रा को लपवाह बोलेरो चालक के चपेट में आने से हुई मौत ग्राम भदवाही ।।

जिला ब्यूरो चीफ सूरज कुमार

उदयपुर थाना के क्षेत्र ग्राम भदवाही में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वी की छात्रा संजना कंवर (उम्र 15 वर्ष) की मौत हो गई।। प्रत्यक्ष दर्शीयो के अनुसार संजना अपनी दो सहेलियों के साथ साप्ताहिक बाजार भदवाही जा रही थी । तभी सूरजपुर की ओर से आ रही सफेद बोलेरो वहां के चालक ने लापरवाही गाड़ी चलाते हुए पैदल चल रही संजना को अपनी चपेट में ले लिया और उसकी सहेलियां किसी तरह बाल बाल बच गई ।।

घटना के दौरान एक साइकिल सवार भी बोलेरो को चपेट में आ गया जिससे उसे हल्की चोटे आई है । स्थानीय लोगों ने संजना के उपचार के लिए तुरंत सीएचसी उदयपुर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी। रात 10 बजे विभिन्न सीसीटीवी फुटेज में सफेद बोलेरो को भागते हुए देखा गया है। किंतु बोलेरो का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया ।

मृत संजना के परिवार में मातम छा गया है । पिता का पहले ही मौत हो चुका है और परिवार में मां और तीन भाई बहन ही रह रहे थे , संजना अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है और वह 9 वी में पढ़ रही थी ।।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा के परियोजनो को सौंप दिया है , और दुर्घटना कारीत वाहन की तलाश जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *