नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
हजारीबाग
50 लाख टर्नओवर सलाना दिखाकर आइटीआर भरने वाला अभियुक्त आनंद प्रकाश बूबना कई दिनों से फरार रविवार रात लोहसिंघना पुलिस के द्वारा धर दबोचा गया।
हजारीबाग:कुटुंब न्यायालय हजारीबाग का एक मामला प्रकाश में आया है आनंद प्रकाश बूबना पिता ओम प्रकाश बूबना के ऊपर उसकी पत्नी पायल अग्रवाल के द्वारा मेंटेनेंस केस किया था। 2019 में फैमिली कोर्ट के द्वारा ₹9000 उन्हें एवं उनकी बच्ची को देने का आदेश किया गया था। जिसका केस नंबर 140/19 है।अभियुक्त आनंद प्रकाश बूबना ने एक भी किस्त आज तक यह कह कर नहीं जमा किया था कि वह अपने पिता की दुकान में ₹7000 की मजदूरी करते हैं। 2023 में भी मेंटेनेंस केस में आनंद प्रकाश बूबना को जेल भेजा गया था।बहुत दिनों से फरार आनंद प्रकाश को रविवार 9:00 बजे रात्रि में लोहसिंघना पुलिस के द्वारा उसके दूकान रानी सती भंडार न्यू एरिया दूसरी गली से धर दबोचा गया एवं सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया ।जहां उन्होंने जज के सामने यही कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है देने को मुझे जेल भेज दीजिए ।तभी उनकी पत्नी एवं उनकी पुत्री को वहां बुलाया गया जहां उनकी पत्नी पायल अग्रवाल ने आनंद प्रकाश बबून का आई टी आर दिखाया जिसमें आनंद प्रकाश बूबना अपने दुकान के माध्यम से ₹50लाख का टर्नओवर दिखाते हैं । जब जज ने आनंद प्रकाश बूबना और उसके भाई गणेश प्रकाश बूबना से पूछताछ किया तो गणेश प्रकाश बुनना ने कुबूल किया कि हमारा जॉइंट बिजनेस है जिसमें मेरे माताजी, पिताजी ,भाभी ,भैया ,और मेरी बहाने हम सभी आइटीआर भरते हैं । अभी तक आनंद प्रकाश बूबना ने कोर्ट को यह कह कर गुमराह करते हैं कि वह अपने पिता की दुकान में मजदूरी करते हैं ₹7000 महीना। न्यायालय से आखिरी चेतावनी देकर भेजा गया है । साथ ही कुटुंब न्यायालय के जज ने लॉजिंग ना थाना प्रभारी को या आदेश दिया है कि आनंद प्रकाश बूबना के सारे प्रॉपर्टी का मुआवजा करके उनके प्रॉपर्टी में पायल अग्रवाल को अटैच किया जाए यह आदेश लोहसिंघना थाना को कोर्ट ने दिया है । कोर्ट ने पायल अग्रवाल से आनंद प्रकाश बूबना के प्रापर्टी का सबूत मांगा इस कारण पायल अग्रवाल ने आनंद प्रकाश बूबना के सारे दुकान और घर की फोटो लेने न्यू एरिया दूसरी गली ओकेनी गई थी।पायल अग्रवाल ने बताया कि वापस घर जाने के दौरान उसके देवर गणेश प्रकाश बुनना नंद लक्ष्मी बूबना एवं जेठानी अनीता बूबना ने उनके साथ मारपीट एवं गाली गलौज करते हुए अश्लील धमकियां से उनको जलील किया। एवं उनकी पुत्री और उनको जान से मारने की भी धमकी उसके देवर ने दिया। मामला न्यायालय में 2019 से चल रहा है और महिला को अभी तक न्याय नहीं मिला । मालूम हो की महिला के मां पिता जी भी दुनिया में नहीं है ऐसे में उस महिला और उसकी बच्ची को आत्महत्या करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिख रहा