नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत बरही में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
हजारीबाग:सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत जिला परिवहन कार्यालय तथा जिला खेल कार्यालय हजारीबाग के संयुक्त प्रयास से आज दिनांक 21 जनवरी 25 को बरही में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। राज्यस्तर पर सड़क सुरक्षा माह को लेकर कई आयोजन किए जा रहे है। आज के इस प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के निमित सभी खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाई गई।
इस प्रतियोगिता में दो अलग अलग मैच आयोजित किए गए,जिसमें पहला मैच बरही तथा चौपारण प्रखंड के बीच हुआ। जिसमें बरही ने 4-3 गोल से मुकाबले में जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच चलकुशा और बरकट्ठा मैच खेला गया जिसमें चलकुशा ने एक गोल से जीत दर्ज की।
ज्ञातव्य हो कि अन्य 12 प्रखंडों के बीच में अगले कुछ दिनों में फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा। आज के इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला परिवहन पदाधिकारी,मोटर यान निरीक्षक व सड़क सुरक्षा की टीम उपस्थित रहे।
बता दे कि जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा के जागरूकता को लेकर आज विभिन्न स्थानों में एलईडी वैन एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।