सास, जेठ से परेशान बहू ने जहर खाकर किया आत्महत्या के प्रयास
दमोह :- गैसाबाद थाना अंतर्गत एक मामला सामने आया है जहां शहर में रहने वाली एक महिला के द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद उसे काफी प्रताड़ित किया जा रहा है पति के परिवार के लोग उसे जमीन का कोई हिस्सा देना नहीं चाहते इसके चलते फायदे नुकसान जेठ एवं परिवार के अन्य सदस्य उसके साथ मारपीट करते हैं उसे परेशान करते हैं जेठ और जेठानी 2 एकड़ जमीन अपने नाम कराना चाहते हैं इसके चलते रूपरानी पति स्वर्गीय वृंदावन पटेल उम्र 35 वर्ष के साथ मारपीट की गई महिला ने जमीन देने से इनकार किया तो मारपीट की गई महिला को पहले हटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से दमोह रिकॉर्ड किया गया है महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है महिला का कहना है कि उसके कमरे की लाइट काट दी जाती है उसके परिवार के सदस्यों को परेशान किया जाता है।

जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया, महिला परिवार से परेशान हैं इसी के चलते लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है महिला की सास दिन रात अपशब्दों का उपयोग करती है एवं मारपीट करती है ऐसे महिला ने आरोप लगाए हैं थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है आपके द्वारा जानकारी दी गई है मैं मामले को दिखवा लेता हूं।।।।
ब्यूरो चीफ= लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश