मध्य प्रदेश

सूर्य के तेज तेवर उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त, शाम को आसमान परर छाये बादलों से मिली राहत

```html id="cyap7e" ```

सूर्य के तेज तेवर उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त, शाम को आसमान परर छाये बादलों से मिली राहत ।

20 जून से बुंदेलखंड में मानसून सक्रियता से देगा दस्यक ।

नौगांव । मंगलवार को सुबह से ही सूर्य के रौद्र रूप और तीखी किरणों के साथ ही उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और दोपहर होते ही गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग अपने घरों में ऐसी कूलर फंखो का सहारा लेते रहे मगर शाम होते ही अचानक मौसम में हुए बदलाव और आसमान पर छाए काले बादल के साथ हल्की बारिस हुई जिससे मौसम खुशनुमा हो गया दिन भर की तपन के बाद शाम को लोगो ने रहत की सांस ली मौसम विभाग की माने तो आने बाले 20 जून तक जिले सहित बुन्देलख्ंाड में मानसून दस्तक दे सकता है। गवालियर , चंबल संभाग में 26 जून को मानसून आने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में एकबार फिर सिस्टम एक्टिव होने के कारण वातावरण आद्र्रता अधिक होने से ऐसे में प्री मानसून की सक्रियता तेज होती जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र मौसम वैज्ञानिक हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 जून से 13 जून को एक कम दबाब का सिस्टम बन रहा है। जिसके कारण छतरपुर जिले में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है और इसका असर मानूसन पर भी होगा। इसी मौसम बदलाव के कारण प्रीमानसून की सक्रियता तेज हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43,3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनमत तामपान 30,3 डिग्री सेल्सियस रहा । तो वही एक जून से आठ जून तक 11 मिमी बारिश हुई । मंगलवार को एक मिमी वारिस दर्ज की गई आने बाले 24 घंटे में छतरपुर जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है हालांकि अब प्री मानसून के साथ मानसून आने पर गर्मी से राहत मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *