मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की नियमित समीक्षा

```html id="cyap7e" ```

दमोह.पूर्वाह्न में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की नियमित समीक्षा बैठक वीसी के माध्यम से की. इसमें समस्त 52 जिलों के कोविड प्रभारी मंत्री, राज्य स्तरीय प्रभारी अधिकारी, संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस अधीक्षक एवं जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य जिलों के एनआईसी सेंटर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सम्मिलित हुए। 

दमोह एनआईसी रूम में वीसी में कलेक्टर एस.कृष्ण चैतन्य, हटा विधायक पीएल तंतवाय, विधायक अजय टंडन, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर आलोक गोस्वामी एवं नरेंद्र बजाज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मालती असाटी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, एडीएम नाथूराम गोड, एसडीएम राकेश सिंह मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनु मिश्रा, जिला व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष संजय यादव, एडवोकेट राजीव बद्री सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संगीता त्रिवेदी, सिविल सर्जन डॉक्टर ममता तिमोरी, परीयोजना अधिकारी कपिल खरे, नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश

इंडियन टीवी न्यूज़ चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *