मध्य प्रदेश

50 सालों से निवास कर रहे परिवार एवं व्यापारियों पर छाया संकट

```html id="cyap7e" ```

संकट की इस घड़ी में घर से बेघर किया जा रहा है 50 व 60 साल से निवास कर रहे परिवार एवं व्यापारियों को

उज्जैन देश अभी कोरोना संक्रमण की मार से उभरा भी नहीं कि दबंग मकान मालिकों ने अपनी दमंगाई शुरू कर दी पूरे देश पर छाया कोरोना काल संक्रमण इंसान के जीवन में एक बहुत बड़ा संकट लेकर आया है इससे हर व्यापारी व्यक्ति आर्थिक पीड़ा एवं नुकसान से परेशान है इसी परेशानी के बीच फ्रीगंज 85 विक्रम मार्ग हरफूल की गली पर स्थित बांगड़ परिवार की बिल्डिंग को मकान मालिक बांगड़ परिवार द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है जब की यहां पर निवास करने वाले परिवार एवं व्यापारी गण 50 से 60 साल से यहां निवास कर रहे हैं एवं अपना व्यापार चला रहे हैं हर प्रकार से टाइम पर किराया देने के बावजूद भी मकान मालिक द्वारा इस बिल्डिंग को जर्जर बता कर तोड़ा जा रहा है ऐसे में व्यापारी गण मैं बड़ी हलचल मची हुई है और उनके द्वारा स्पष्ट शब्दों में कह गया है कि हम अभी आर्थिक नुकसान से उभरे नहीं है ऐसे में हम हमारा व्यापार कैसे बंद करें बिल्डिंग की हालत अभी गिरने जैसी नहीं है उसके बावजूद भी बांगड़ परिवार द्वारा जबरदस्ती असामाजिक तत्व के गुंडों द्वारा हमें डराया धमकाया जा रहा है और हमसे यहां दुकान खाली करवाई जा रही है ऐसे में हम कहां जाएं बारिश का मौसम सर पर है हमने सभी आला अधिकारियों को इस मामले में आवेदन देकर अवगत करा दिया है परंतु हमारी किसी भी प्रकार से कोई भी सहायता नहीं की जा रही है मकान अगर जर्जर गिरने जैसी स्थिति में है तो नगर निगम टीम द्वारा मकान तोड़ा जाना चाहिए परंतु यहां तो बांगड़ परिवार ने अपने खुद के मजदूर लगवा कर बिल्डिंग को ध्वस्त किया जा रहा है अगर इसी प्रकार से मकान मालिक की मकान तोड़ने पर रोक नहीं लगाई गई तो फ्रीगंज मैं स्थित व्यापारी गण धरना प्रदर्शन करेंगे हम यहां 50 से 60 सालों से व्यापार कर रहे हैं ऐसे में हमें इस जगह से हटाया नहीं जा सकता हमारा आला अधिकारियों से निवेदन है इस मामले में तत्काल जांच कर थी बिल्डिंग को तुड़वाने से रोका जाए अन्यथा हम अपने पूरे परिवार के साथ रोड पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जवाबदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

जिला ब्यूरो उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *