जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने शनिवार को एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसके तहत टीकमगढ़ तहसील के ग्राम लक्ष्मणपुरा में स्थित शमशान घाट के समीप अवैध रूप से मुरम का उत्खनन कर रहे एक पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के दल को आता देख अवैध उत्खनन में संलिप्त माफिया और वाहन चालक मौके से भागने में सफल रहे, जिसके बाद विभाग ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। सहायक खनिज अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उक्त वाहन के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला तैयार किया गया है और इसे नियमानुसार भारी जुर्माने की कार्रवाई हेतु कलेक्टर महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।