देवा में विद्या की देवी का पूजन के साथ मनी बसंत पंचमी
अयोध्या।
संस्कार युक्त शिक्षा में अग्रणी उसरु-अमौना अयोध्या स्थित देवा पब्लिक स्कूल व देवा इण्टर कॉलेज में ज्ञान दायिनी देवी मां सरस्वती का पावन पर्व बसंत पंचमी अत्यंत उल्लास से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक अजय उपाध्याय,कोऑर्डिनेटर रितु त्रिपाठी , व शैक्षिक प्रमुख सीता सरन मिश्रा, सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं नें मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। विद्यालय प्रबंधक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को दिशा प्रदान की। शिक्षक घनश्याम यादव नें सभी को संबोधित करते हुए ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के जन्मदिवस बसंत पंचमी पर मां को नमन कर बसंत के महत्व तथा होने वाले ऋतु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 4ए की छात्रा पीहू, लवली, अन्नया, प्रतिमा, ने सरस्वती वंदना “मां सरस्वती ……..” प्रस्तुत कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने मां शारदे को नमन कर देश हित में कार्य करने की बात कही। विद्यालय प्रबंधक नें संदेश दिया कि प्रकृति हमें सौम्यता और सरलता का संदेश देती है। हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इनकी रक्षा करें और इनका संतुलन बनाए रखें। समस्त कार्यक्रम शिक्षक कमलेश कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम यादव व सीता सरन मिश्रा के विशेष सहयोग से शिक्षिका अनु पाण्डेय, मोनिका द्वारा आयोजित किए गए। इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं, शिक्षकों सहित सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।