खबर सहारनपुर के छुटमलपुर
थाना फतेहपुर का घेराव करेंगे 5 फरवरी को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी
विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाना फतेहपुर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल पंचायत करने का ऐलान किया
थाना फतेहपुर पुलिस के व्यवहार से नाराज होकर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक छुटमलपुर नगर पंचायत के सभासद अंकुर सैनी के आवास पर आयोजित की जिसमें निर्णय लिया गया की थाना फतेहपुर पुलिस सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करती है तथा गरीबों का साथ नहीं दे रही है ओर अमीरों का साथ दे रही है तथा अपनी मनमानी कर खाकी वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रही है जिससे क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है पुलिस की मनमानी के चलते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर थाना फतेहपुर पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल कर ऐलान किया कि 5 फरवरी को 10 बजे थाना फतेहपुर प्रांगण में विभिन्न संगठनों की पंचायत की जाएगी पुलिस के विरुद्ध जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से पंचायत में आने के लिए कहा गया एवं अपनी उपस्थिति दर्ज कराए बैठक में मुख्य रूप से ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिला अध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल सैनी, सैनी महापंचायत के जिला अध्यक्ष अंकुर सैनी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीरज सैनी ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, गौ रक्षा दल के प्रमुख सोना पंडित, वार्ड नंबर 7 के सभासद अंकुर सैनी ,वार्ड नंबर 11 के सुमित कंबोज, प्रवीण कंबोज, अशोक कंबोज, जसवीर राणा ,देवेंद्र कंबोज ,प्रवीण कश्यप, कुलदीप कश्यप, सोनू कुमार, मोंटी सैनी , जॉनी सैनी ,दीक्षांत चौहान आदि बैठक में मौजूद रहे
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़