गांव में लगा गंदगी का अंबार, गलियों में बह रहा नालियों का गंदा पानी
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली धीरज, प्रशांत, दिनेश कुमार का कहना है कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी आता तो जरूर है, लेकिन प्रधान के यहां हाजिरी लगाने के बाद चला जाता है। पिछले दिनों दर्जन भर की संख्या में सफाईकर्मी गांव में आए थे। इन्हें देख ऐसा लगा कि गांव की सफाई बेहतर ढंग से होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सफाई कर्मियों का समूह गांव की गलियों की तफरी करने के बाद लौट गया।इसी का परिणाम है कि जगह-जगह कूड़े का अंबार लग चुका है। गांव के बुल्लू कुमार, मुन्नू लाल, लालमन, संजय कुमार, तेजू राम, रामजन्म, कांता, मुन्नीलाल, बल्लू प्रसाद दिनकर, लालू प्रसाद का कहना है कि नालियां सफाई नहीं होने से बजबजा रही हैं। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गध ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशान कर रही है। गलियों में कमर की ऊंचाई तक घास उग आई है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की सफाई व्यवस्था की ओर जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा इसकी जांच कराकर शीघ्र ही सफाई कराई जाएगी। साथ ही दोषी सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।