इन्दरगढ़/दतिया — दतिया जिले के सेवड़ा अनुभाग के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भगुआपुरा में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मां रतनगढ़ माता मंदिर पर सेवा कार्य के उल्यक्ष्य में शिक्षक गणों को प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेवड़ा अशोक अवस्थी , विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सेवड़ा सुश्री प्रीति जाटव,उत्कृष्ट सेवड़ा* के *प्राचार्य बी डी सिंह ,एवं कन्या विद्यालय सेवड़ा के प्राचार्य डॉ के के प्रजापति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन संस्था के *प्राचार्य प्रमोद शर्मा द्वारा * किया गया,सम्मान समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती के मंदिर में पूजन अर्चना की गई।इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का *स्वागत और सम्मान किया गया।इसके बाद sdm ने अपना उद्बोधन दिया।उन्होंने अपने उद्बोधन में गुरु* को सर्वश्रेष्ठ स्थान है शिक्षक ज्ञान बांटने का काम करते हैं जिससे ही हम जैसे अधिकारी कर्मचारी बनते है,इसके बाद संकुल भगुआपुरा के अंतर्गत आने वाले*67 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में *शैलेन्द्र गुबरेले,अजय शर्मा, प्रीति,जितेंद्र साहू,केशव सिंह, प्रमोद गुप्ता* , पर्वत सिंह,संजय धाकड़,कल्याण सिंह,रविन्द्र सिंह,रेनू पांडे, त्रिलोक सिंह, काशीराम वर्मा, राजेंद्र कदम, *भूप सिंह, हरविलाश राजपूत,मनोज राजपूत आदि विद्यालय स्टाफ सहित छात्र छात्राए उपस्थित रहे।*